संतकबीरनगर, अप्रैल 15 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पिड़ारी पूर्वी में सोमवार की रात एक टेंट हाउस गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। शटर बंद होने के कारण अंदर धधक रही आग का अंदाजा तब हुआ जब शटर के नीचे से उठता धुएं का गुबार और आग की लपटें बाहर दिखीं। यह दृश्य देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिला-पुरुष समेत दर्जनों ग्रामीण बिना देर किए मौके पर जुट गए और सीमित संसाधनों के सहारे आग बुझाने में लग गए। सबसे बड़ी चुनौती बंद शटर था। जिसने हालात को और भयावह बना दिया। लेकिन समय की नजाकत को समझते हुए ग्रामीणों ने साहसिक फैसला लिया दीवार तोड़कर और छत के किनारे से मलबा हटाकर कुछ युवक अंदर कूद पड़े। यह भी पढ़ें- शटर बंद कमरे के भीतर लगी आग, दीवार तोड़कर आग बुझाने घुसे ग्रामीण अथक प्रयास के बाद आग को बुझाया। टेंट संचालक के अन...