लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के बिजुआ कस्बे में रविवार देर शाम आग लगने से एक झोपड़ी और दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गयी। आग की चपेट में आकर दुकानदार भी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पुलिस ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। बिजुआ कस्बे के राजेन्द्र पिछले 15-16 वर्षों से बिजुआ में वोडाफोन टावर के पास बेल्डिंग की दुकान चलाते थे। वह दुकान के पीछे बनी झोपड़ी में रहते थे। आग की घटना में उनकी दुकान और झोपड़ी के साथ-साथ घरेलू सामान और मोबाइल भी पूरी तरह जल गया। आग लगने से राजेन्द्र हल्का झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही बिजुआ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझवाकर झुलसे राजेन्द्र को सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...