आग लगने से झोपड़ी समेत गृहस्थी का सामान जला
गाजीपुर, अप्रैल 8 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मीरपुर गांव में देर रात मदन सिंह की आवासीय मड़ई में अचानक आग लगने से 10 कुंतल गेहूं , टीवी ,कूलर, मोपेड गाड़ी ,बिस्तर ,चौकी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया। वहीं बुधवार की दोपहर अचानक तालगांव में बेसो नदी किनारे झाड़ में आग लग गई। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और आग को बुझा दिया। इसकी वजह से 50 बीघा गेहूं जलने से बच गया। गांव के आशुतोष पांडे ने बताया कि नदी के किनारे अचानक आग लग गई। समय पर फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दिया नहीं तो 50 बीघा गेहूं की फसल का नुकसान होता। वहीं दोपहर में सेमऊर गांव में गेहूं कटे खेत में आग लग गई। लोगों ने आग बुझा दिया लेकिन एक घंटे बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.