सीवान, मार्च 24 -- गुठनी , एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलौर गांव में सोमवार की दोपहर अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। पीड़ित सुभाष यादव ने बताया कि झोपड़ी में अचानक लगी आग से वे कुछ समझ पाते। तब तक आग की विकराल रूप में सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के चिल्लाने और शोर मचाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा कि आग की लपटे अपनी विकराल रूप लिए है। जहां जाना ग्रामीणों के लिए खतरनाक था। बावजूद ग्रामीणों ने बालू, मिट्टी, पानी, और पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते सब कुछ झोपड़ी में रखे समान जलकर राख हो गया। परिजनों ने बताया कि झोपड़ी में रखे नकदी, अनाज, कपड़ा, कागजात और अन्य सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में उनको काफी नुकसान हुआ है। बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि इसकी जानकारी उनको नहीं मिली है। अ...