बहराइच, मार्च 29 -- तेजवापुर। हरदी क्षेत्र के कोटिया ग्राम पंचायत के पंडित पुरवा में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और निजामुद्दीन की फूस की झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। लगभग 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...