पीलीभीत, जनवरी 11 -- पीलीभीत। गन्ने के खेत में आग लगने से दो बीघा गन्ना जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। थाना गजरौला के ग्राम महुआ चल सहराई में किसान झरमल सिंह के गन्ने के खेत में शनिवार को अचानक आग लग गई। खेत में खड़ा गन्ना जलने लगा। शोर शराबा पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने से दो बीघा गन्ना जल गया है। सूचना पर थाना गजरौला पुलिस भी पहुंची। थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया आग की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...