गौरीगंज, मार्च 22 -- भादर।रामगंज थाना अंतर्गत त्रिशुंडी गांव में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पूजा उपाध्याय के घर के सामने रखे छप्पर में अचानक आग लग गई। छप्पर के नीचे पालतू पशु थे। आग की उठती लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक छप्पर पूरी तरह से जल गया। हालांकि लोगों ने छप्पर के नीचे मौजूद पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रामगंज चौकी इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...