बागपत, अप्रैल 25 -- खेकड़ा। हसनपुर मसूरी गांव में शनिवार दोपहर एक किसान की गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हो गया। गांव निवासी किसान योगेंद्र के खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में किसान को लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।25बाग102- हसनपुर मंसूरी में आग बुझाते दमकल कर्मी यह भी पढ़ें- खेतों में धधकी आग, चार गांवों में 80 बीघा फसल अवशेष जला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...