औरैया, जून 1 -- कंचौसी, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा कंचौसी बाजार स्थित नहर पुल पर रविवार देर रात भीषण आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की चपेट में दो हेयर ड्रेसर की दुकानें, एक पान की गुमटी और एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान आ गई। घटना में करीब दस लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी समीर खान और मोहित सविता की हेयर ड्रेसर की दुकानें, सुभाष राठौर की पान की गुमटी तथा मुकेश की रेडीमेड गारमेंट की अस्थाई टीनशेड दुकान नहर पुल के पास स्थित हैं। रविवार रात करीब तीन बजे अचानक अज्ञात कारणों से दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों दुकानें उसकी चपेट में आ गईं。

आग बुझाने के प्रयास आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर स...