बलरामपुर, फरवरी 13 -- जरवा, संवाददाता। थाना कोतवाली जरवा क्षेत्र के बघेलखंड चौकी अंतर्गत ग्राम त्रिलोकपुर विश्रामपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन लोगों का फूस मकान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें उठते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर ग्रामीणों ने उसे बुझाने का तमाम प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सहायता से ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार रामसूरत पुत्र रामधनी, नान बच्चा पुत्र रामधनी तथा विष्णु प्रसाद पुत्र नान बच्चा के घर आग की चपेट में आ गए। रामसूरतय ने बताया कि उनका करीब 5 कुंतल अनाज, चारा मशीन, कपड़े व घरेलू सामान जलकर राख हो गए। नान बच्चा की चारा काटने की मशीन और पानी की मशीन का पाइप भी आग की ...