गोपालगंज, अप्रैल 3 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के मंझरिया गांव में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गयीं। इस घटना में हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली। आग की चपेट में आने से संतोष साह का बखार एवं उसमें रखा धान जलकर नष्ट हो गया। वहीं सरफुद्दीन मियां, वीरेन्द्र साह, सुरेंद्र साह और अभिषेक साह की झोपड़ियां भी जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समाचार लिखे जाने तक अंचल कार्यालय की ओर से किसी भी अधिकारी द्वारा घटना स्थल की जांच नहीं की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...