अररिया, मार्च 2 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाअ प्रखंड के बगडहरा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में शनिवार की आधी रात आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस अगलगी में चार गैर-आवासीय घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में कुल मिलाकर दो लाख की सामान नष्ट होने की अनुमान है। हालांकि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के संबंध में बताया गया कि मध्य रात्रि को अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि आसपास के घरों पर खतरा मंडराने लगा और पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की और महज सात मिनट के भीतर दमकल की गाड़ी को मौके पर रवाना कर दिया। अग्निशमन दल, पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों के साझा प्र...