अररिया, दिसम्बर 4 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड के छर्रापट्टी वार्ड संख्या 8 में मंगलवार की देर रात हुई अगलगी कि घटना में चार घर जलकर राख हो गये। अगलगी की इस घटना में पांच लाख से ज्यादा की संपत्ति के जलने का अनुमान है । आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पानी, मिट्टी और पंप सेट की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुछ देर और आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के सैकड़ों कच्चे घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। अग्निपीड़ितों में मो. अजीम, मो. नसीम, मो. इम्तियाज और मो आदिल शामिल हैं। समाजसेवी असलम बेग ने बताया कि पीड़ित परिवारों में से एक गृहस्वामी ने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए महीनों से सामान जुटाकर रखा था, लेकिन आग ने पल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.