आग लगने से घर समेत लाखों की संपत्ति राख
बगहा, मई 20 -- गौनाहा। गौनाहा प्रखंड के मुरली भरहवां गांव में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक परिवार का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में घर में बंधी दो भैंस और 12 बकरियां भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं। आग लगने से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे गांव निवासी ध्रुव शर्मा के फूस के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटों और धुएं से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के काफी प्रयास और मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया। हालांकि तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज से भरे दो बखार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.