गोंडा, मार्च 6 -- रुपईडीह, संवाददाता। क्षेत्र के तेलिया कोट में गुरुवार देर रात एक घर में अचानक आग लग गई। घटना में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना राजस्व कर्मचारी को दी। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलिया कोट के मजरा इमलिया छोटू के निवासी विजय कुमार उर्फ रोशन लाल पुत्र बृजलाल के परिवार के लोग शाम को अपने घर में खा पीकर सो रहे थे तभी बीते देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपट से घर में सो रहे लोग की आंख खुली और जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक गृहस्थी का सारा पूरा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह से काबू पाया गया और इसकी सूचना राजस्व कर्मचारियों को दी। इस संबंध में लेखपाल अंकित पटेल ने बताया कि तेलिया कोट के विजय कुमार के घर आग लगने की सूचना मिली है। शीघ्र क्षति का आकलन कर इसकी र...