भागलपुर, अप्रैल 23 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में आग लगने से दुकान सहित एक घर जलकर राख हो गया। साथ ही कई कीमती समानों के साथ आधा दर्जन बकरी की भी जलकर मौत हो गई। घर अधिकलाल यादव का है। घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है। वही घरवालों ने गांव के ही 18 लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। घरवालों ने पुलिस को बताया कि हमलोग घर में सोये थे। तभी अचानक घर में आग धधक उठा। जबतक कुछ समझ पाते और घर से बाहर निकले तब तक पूरे घर में आग पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- घर में लगी आग से लाखों के सामान समेत पांच बकरियां जिंदा जली घर से कोई भी समान नहीं निकाल पाए, यहां तक की घर के अंदर जो मवेशी बंधा था उसे भी नहीं निकाल पाए। सभी जलकर राख हो गया। इसके बाद घर के आगे के भाग में किराना दुकान में आग पकड़ ली और...