उन्नाव, अप्रैल 18 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के जमालनगर गांव के बाहर शुक्रवार शाम खेत में रखे गेहूं के बोझ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मेड़ किनारे लगे यूके लिप्टस के पेड़ों को चपेट में ले लिया।जमालनगर गांव निवासी फरमान हुसैन ने बताया कि उनका तथा गांव के शबाब आलम और शबीह अहमद का करीब 9 बीघा गेहूं का खेत था। अधिकांश फसल कटकर घर पहुंच चुकी थी, जबकि लगभग 50 गेहूं के बोझ खेत में रखे थे। शुक्रवार शाम आग लगने से सभी बोझ जल गए। जिससे मेड़ किनारे खड़े यूके लिप्टस के पेड़ भी झुलस गए। यह भी पढ़ें- अवशेषो में लगी आग से बारह बीघा फसल जली मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल सचेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिं...