पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बेल बिगहा के नावाडीह में शनिवार को गेहूं के फसल में आग लगने से 10 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने दंगवार ओपी पुलिस और अग्निशामक को दिया। सूचना के बाद बाद पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया। भुक्तभोगी किसानों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। खेतों से होकर अनियमित तरीके से बिजली तार ले जाए जाने के कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...