गोंडा, मार्च 26 -- छपिया। क्षेत्र के मछमरवा गांव में आग लगने से गन्ने और गेहूं की कई बीघे खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से किसान रामतौल वर्मा की लगभग एक बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। हरिप्रसाद यादव की पांच बीघा गन्ना की फसल भी आग से नष्ट हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...