अयोध्या, मई 29 -- अयोध्या, संवाददाता। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित ककरही बाजार में स्थित एक घर में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गयी। आग पूजा के दीपक से लगने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। घटना के समय घर में ताला बंद था तथा परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गृह स्वामी किसी काम से बाराबंकी गए थे। बेटी ननिहाल में थी। पत्नी घर में जलता दीपक छोड़कर बाहर निकली थी। जिसके बाद फायर बिग्रेड के वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू प्राप्त किया। जिसमें लाखों का नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यह भी पढ़ें- दुर्गा माता मंदिर गली में घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम में एलएफएम जयमूर्ति यादव, रंगीलाल, कृष्ण मुरारी व विवेक निषाद शामिल रहे।--

हिंदी हिन्दुस्तान...