उन्नाव, मई 24 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के औराई गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घंटों बीतने के बाद भी दमकल मौके पर नही पहुंची तो ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। तब तक घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। औराई गांव के रहने वाले सूबेदार के घर से रविवार की दोपहर आग की लपटें उठने लगी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही हसनगंज दमकल को सूचना दी गई। दमकल तो समय पर नहीं पहुंची, लेकिन ग्रामीण आग बुझाने के लिए निजी संसाधनों का उपयोग कर आग पर काबू पाया। सूबेदार की पत्नी लीलावती ने ...