उन्नाव, अप्रैल 2 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मल्हन पुरवा गांव में गुरुवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। फूस की झोपड़ी में रहने वाले ग्रामीणों के घर को देखते ही देखते आग अपनी चपेट में ले लिया। घरों में रखे गैस सिलेंडर में आग पकड़ने से धमाके के साथ फटने लगे। आग की लपटें और धमाके का शोर तथा धुआ का गुब्बार उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस विकराल विभीषिका से समस्त ग्रामीणों की लगभग 50 लाख से अधिक रूपये कीमत गृहस्थी जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर हुए नुकसान का आंकलन किया गया।मल्हन पुरवा गांव में गुरुवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। कहा जा रहा कि इस दौरान गांव के पश्चिमी छोर से किसी तरह अज्ञात कारणों क...