मधेपुरा, अप्रैल 2 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। जिला के बालम गढ़िया पंचायत के बालम मौजा गुरुवार को खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से किसान को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। आग लगने से विजय यादव और आलोक यादव के खेत में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई। इस कारण आसपास के खेत आग की चपेट में आने बच गए। आग की चपेट में करीब 10 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल जलने की बात कही जा रही है। शॉटसर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहाहै। विजय यादव ने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारणर निकली चिंगारी से खेत में खड़ी फसल में आग लगी। खेत में आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। लोग तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गए। बालम गढ़िया के पूर्व मुखिया अनिल अनल ने कहा कि फसल जलने से किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने...