आग लगने से खेतों में खड़ी छह बीघा फसल जली
उन्नाव, अप्रैल 7 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मलांव गांव में सोमवार दोपहर गेहूं के खेतों में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब पांच से छह बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि मलांव तोमरनखेड़ा मार्ग पर स्थित धर्मराज सिंह, अमर बहादुर, धर्मवीर और अनुज सिंह के खेत भी इस आग की चपेट में आ गए। दोपहर में खेतों के बीच से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। पीड़ित किसानों के अनुसार, फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और आंधी से कटाई में देरी हो गई थी। इसी बीच आग लगने से भारी नुकसान हो गया। किसान अनुज सिंह ने बताया कि दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी। उसके बाद ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.