गिरडीह, दिसम्बर 11 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत गदर पंचायत के किसान जितेंद्र यादव के खलिहान में अचानक आग लग जाने से पुआल व धान का बीड़ा आदि का नुकसान हुआ है। वहीं, पीड़ित किसान जितेंद्र ने बताया कि खेतों से धान की कटाई कर उसे खलिहान में जमा किया गया था और कुछ खेतों से धान लाना बाकी था। उसके बाद धान की पिटाई करवाते। हम लोग अपने-अपने घरों में काम कर रहे थे कि अचानक खलिहान से धुआं और आग की लपटें निकलते देखा गया। हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक आग की प्रबलता इतनी विशाल हो गयी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। लोगों ने पानी आदि डाल कर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन खलिहान में रखा सारा धान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि हजारों का नुकसान हो गया। कहा कि अब एक साल मवेशी को क्या खिलायेंगे। इसकी चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.