सहारनपुर, अप्रैल 22 -- बड़गांव,संवाददाता। गांव मियानगी में आग लगने से एक किसान की छह बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका। सोमवार रात गांव मियानगी निवासी किसान राजाराम पुत्र हरिसिंह के गेहू के खेत अचानक आग लग गई। किसी ग्रामीण की नजर पडी तो उसने आग लगने का शोर मचाकर मदद को आवाज लगाई।लेकिन आग तेज धधकने लगी। ओर पूरे खेत को अपने चपेट में ले लिया। सूचना ग्रामीण पहुंचे तब तक किसान की छह बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नही लग सका। पीड़ित किसान नें मंगलवार को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर देकर मुआवज़ा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आग से चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख यह भी पढ़ें- आग लगने से कई बीघा फसल राख यह भी पढ़ें- खेतों में भीषण आग, 25 बीघा गेहूं की फसल व 27 बीघा भूसा राख

हिंदी हिन्द...