लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- बरौला में 11 हजार लाइन का जंपर कटने से किसान की 4 बीघा पेड़ी जल गई। वहीं एक एकड़ लाही की फसल बचाने में किसान ने कामयाबी पाई। मितौली थाना क्षेत्र के गांव बरौला निवासी कृष्णा देवी का खेत हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के किसान मनजिंदर सिंह ने ठेके पर लेकर गन्ना की फसल लगा रखी है। उसी खेत से 11 हजार की बिजली लाइन मोहम्मदाबाद फीडर से निकली हुई है। जिसमें जंपर कटने से 4 बीघा गन्ने की पेड़ी जल गई। किसान मनजिंदर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से इसी खेत में एक माह पहले जंपर कतर गया था। जिसमें दो बीघा गन्ने की फसल जल गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...