अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के बढ़ियानी कलां गांव में शुक्रवार को खेत में आग लगने से आधा दर्जन किसानों की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन की संयुक्त टीम ने स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने किसानों की फसलों की नुकसान का आंकलन कर क्षतिपूर्ति के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी। बढ़ियानी कलां में शुक्रवार को परशुराम मौर्य के खेत में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग लगते ही पछुआ हवा के चलते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया, आस पास के खेतों में आग की लपटें फैलने लगीं। आग की लपटों को देखकर ग्राम प्रधान राजमणि उपाध्याय के साथ आसपास के सैकड़ों लोग आग बुझाने के लिए जद्दोजहद करने लगे। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.