फतेहपुर, अप्रैल 21 -- असोथर। नगर पंचायत असोथर के अश्वत्थामा मंदिर के पीछे मनोहर तालाब के पास मंगलवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल जलने लगी। इस घटना में किसान मायादत्त त्रिपाठी की सात बीघा, पुतानी त्रिपाठी की आठ बीघा और जगतपाल व सचेंद्र रैदास की दो-दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने हरे पेड़ों की डालियों से आग बुझाने का प्रयास कर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- आग से चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख घटना के बाद किसानों ने राजस्व विभाग को सूचना देकर नुकसान के आकलन की मांग की है। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से 200 बीघा गेहूं स्वाहा, 50 किसानों के अरमान र...