भागलपुर, मई 22 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया थाना के जीरोमाइल इलाके में बुधवार की देर रात एक मोबाइल दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलकर आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले ली। घटना के समय मौसम खराब था और आसमान में बिजली कड़क रही थी। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से आग लगी हो सकती है।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों में रखे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए। लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका है।स्थानीय लोगों ने शुरुआती प्रयास के बाद दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया। दमकल की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जांच कर रही है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हि...