समस्तीपुर, मार्च 28 -- मोहनपुर, एसं। प्रखंड के ग्राम पंचायत राज डुमरी उत्तरी में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लगने से एक झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में पिंटू दास का झोपड़ी जल कर राख हो गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और झोपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। झोपड़ी में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन, पेटी, बक्सा और अन्य सभी जरूरी सामान पूरी तरह जल गए। घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.