आग लगने से एक घर सहित हजारों की संपत्ति जले
मधेपुरा, जून 6 -- कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी पंचायत के सरहदगति वार्ड 3 में देर रात अचानक आग लगने से एक आवासीय घर-घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित राजेश राय ने सीओ को आवेदन देकर मुआवजा देने की मांग की। पीड़ित ने बताया कि अचानक आग लगने से घर में रखे अनाज, फर्नीचर का सामान, कपड़ा, बर्तन, अन्य समान करीब एक लाख रुपए मूल्य का सामान जल कर राख हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने चापाकल व पंप सेट और दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- आग लगने से एक घर सहित हजारों की संपत्ति जले सीओ आकांक्षा कुमारी ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.