सोनभद्र, जून 4 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सोनभद्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली के देवसर बाजार में गुरुवार की सुबह एक दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग आधा दर्जन दुकानें जल गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने का कारण सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची चार फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं स्थानीय प्रशासन आग से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुट गया है। सिंगरौली के देवसर बाजार में गुरुवार की सुबह एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अपने आसपास के लगभग आधा दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- सिंगरौली के देवसर बाजार आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जली, लाखों का क्षति आग लगने के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर ...