उन्नाव, जून 26 -- न्योतनी, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के फरहदपुर अजगैन मोहान रोड़ के किनारे फुटपाथ पर सजी आधा दर्जन गुमटी दुकानों में शुक्रवार दोपहर जेनरेटर के अल्टीनेटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग को बुझाने के लिए पूरी फरहदपुर मंडी से सैकड़ों लोग दौड़ पड़े। लोगों के प्रयास से करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के बाद मौके पर हसनगंज सीओ तेज बहादुर सिंह पहुंचे और जांच कर दुकानदारों व व्यापारियों से बातचीत कर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। साथ में हसनगंज थाना प्रभारी शरद कुमार भी मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। आग बूझने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग से दुकानदारों के रोजमर्रा का सामान भी जलकर राख हो गया। जिससे दुकानदारों में रोष व्याप्त रहा。

विधायक ने पीड़ितों क...