गाजीपुर, मई 26 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में सोमवार को आग लगने से देखते ही देखते तीन ग्रामीणों की आठ रिहायशी झोपड़ियों सहित तीन भैंस झुलस गई। दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित मंगला यादव ने बताया कि घर में सो रहे थे। तभी बिजली का तार शार्ट सर्किट करने लगा है, जिससे घर में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग घर के चारों तरफ लग गयी। किसी तरीके से वह जान बचाकर बाहर निकले। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटों ने एक के बाद एक आठ झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में मंगला यादव की दो झोपड़ी, 20 हजार रुपए, गेहूं तो चंद्रदेव यादव की तीन झोपड़ी तथा रामकृत यादव के तीन झोपड़ी और तीन भैंस झुलस गई। दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे...