लखनऊ, अप्रैल 16 -- कांग्रेस विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' के नेतृत्व में गुरुवार को गये प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ के खुर्रमनगर में अग्निकांड स्थल का दौरा किया। उनका कहना है कि खुर्रमनगर में झुग्गी-झोपड़ी में आग लगने के बाद 3 घंटे तक फायर ब्रिगेड वहां नहीं पहुंची। आज 24 घंटे बाद जले हुए जानवर वहीं पड़े हुए हैं। उनका कहना है कि प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने तक न तो वहां कोई सरकारी सहायता और व्यवस्था पहुंची और न ही पीड़ितों का हाल जानने के लिए अधिकारी पहुंचे।मौके पर पीड़ितों ने आराधना मिश्रा मोना को विस्तार से घटना की जानकारी दी। वह उस परिवार से भी मिलीं जिसने अपने बच्चों को खोया है। यह भी पढ़ें- लखनऊ के बाद गाजियाबाद की झुग्गियों में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर में हुए धमाके. 8-10 बच्चे लापता मोना ने मीडिया से बात करते हुए रोष व्यक्त किया कि आखिर...