मधुबनी, मई 9 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राजकीयकृत मध्य विद्यालय सप्ता शहरी में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में अगलगी से बचाव और आपदा के समय सतर्क रहने को लेकर बच्चों को व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित एचएम हेमंत कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी और समझदारी से काम लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मॉक ड्रिल आयोजित कर बच्चों को आग से बचाव के तरीके समझाए गए। इसमें आराध्या गुप्ता, दक्षेश कुमार, रोहन कुमार और निशांत कुमार निर्भय सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को रुको लेटो और लुढ़को तकनीक का अभ्यास भी कराया गया ताकि कपड़ों में आग लगने पर खुद को सुरक्षित रखा जा सके...