सिद्धार्थ, मई 18 -- घोसियारी बाजार। खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौकी अंतर्गत चौरी खुर्द गांव में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल से फायरब्रिगेड एवं पुलिस चौकी पर फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गांव में कहीं भी आग लगने की घटना नहीं मिली। सूचना देने वाले व्यक्ति ने फोन पर कहा था कि चौरी खुर्द गांव में एक घर में भीषण आग लग गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान आग लगने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। यह भी पढ़ें- आग लगने की झूठी सूचना से फायर ब्रिगेड व पुलिस कर्मी परेशान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब सूचना देने वाले नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में ...