बहराइच, अप्रैल 3 -- कैसरगंज, संवाददाता । विकासखंड कैसरगंज के ग्राम पंचायत सांथा के मजरे कुन्ना सिंह पुरवा मे विद्युत तारों से निकली चिंगारी की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और करीब 40 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। राजस्व टीम भी पहुंची है। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण और किसान कुछ समझ पाते तब तक लपटें फसल को निगल चुकी थीं । सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। किसानों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग करते हुए विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।मौके पर पहुंचीं क्षेत्रीय लेखपाल विजयलक्ष्मी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया और र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.