बाराबंकी, अप्रैल 12 -- हैदरगढ़, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के जोंधी गांव में रविवार की दोपहर खेत में पड़ी पराली से भड़की आग ने पास की गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन पछुआ हवाओं के कारण सभी प्रयास विफल रहे। रविवार दोपहर जोंधी गांव के किनारेखाली पड़े खेत के गेहूं की पराली में धुआं उठने लगा। धुआं उठते देख हलकान किसान शोर मचाते हुए अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण पेड़ों की डाल तोड़कर फसल को पीटकर बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने पास के खेत में गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। आग में राजकरन सिंह, बृजनंदन, लालता सिंह, वीपी सिंह, प्रेम लता, कृष्ण कुमार, त्रिनेत्र सिंह...