चंदौली, अप्रैल 24 -- इलिया। थाना क्षेत्र के निचोटकलां गांव जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को अचानक लगी आग से रामजी यादव का लगभग सात बीघा का पुआल तथा भंगी यादव का करीब छह बीघा का भूसा जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- आग ने मचाई तबाही, आटा व अकोढ़ी तक पहुंची लपटें तब तक आग पूरी तरह सब कुछ जलाकर राख कर चुकी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनि...