हापुड़, दिसम्बर 19 -- थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के फेज-वन में संचालित एनवायरनमेंट वेस्ट एलएलपी कंपनी में छह दिन पूर्व लगी आग की चपेट में आए मजदूरों में एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी प्रबंधक मजदूर के परिवार को नौकरी दे और पालन पोषण करने की जिम्मेदारी ले। जिससे उसके परिवार का पालन पोषण ठीक प्रकार से हो सके। बता दें 14 दिसंबर को एनवायरनमेंट वेस्ट एलएलपी कंपनी में अज्ञात कारणों से आग लग गई थीं। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसमें आग की चपेट में आने से क्षेत्र के गांव सिवाया निवासी मजदूर अमित कुमार, जनपद सीतापुर निवासी मजदूर गौतम और कंपनी का गार्ड रियाज झूलस गए थे। अमित के पिता रणसिंह ने बताया कि अमित की हालात चिंताजनक बनी हुई थी। जिसका ए...