बिजनौर, फरवरी 17 -- क्षेत्र के गांव जाफरपुर कोर्ट में रविवार को गैस सिलेंडर से रिसाव के चलते आग लगा गई थी। आग में पिता व पांच वर्षीय पुत्री बुरी तरह झुलस गए थे। दिल्ली जाते समय रविवार देर रात नैना और सोमवार सुबह दिल्ली एम्स में अमित की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं, जो मंगलवार को परिजनों का सौंपे जाएंगे। पिता-पुत्री की मौत से गांव और परिजनों में शोक छा गया। रविवार को चांदपुर के गांव जाफरपुर कोट में उस वक्त हड़कंप मच गया था। जब गांव निवासी अमित कुमार पुत्र स्व: धन सिंह रविवार को घर की रसोई में चाय बनाने के लिए गया था। जब अमित ने गैस चूल्हे माचिस से जलाया तो पहले से ही गैस पाइप में लीक हो रही गैस में आग भड़क उठी। और घर के अंदर मौजूद पिता व पांच वर्षीय पुत्री नैना ऊर्फ डोली आग की चपेट में आ गई। दोनों आग में बुरी तरह झुलस ...