लखीमपुरखीरी, मई 21 -- खाना बनाते समय लगी आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। हरदोई जिले के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी राजवीर कौर घर पर खाना बना रही थी। तभी किसी तरीके से उनके कपड़ों में आग लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...