पाकुड़, जनवरी 9 -- आग में झुलसी महिला की इलाज के क्रम में मौत आग में झुलसी महिला की इलाज के क्रम में मौत - लिट्टीपाड़ा के लेटबाड़ी गांव का मामला, खाट के नीचे रखी बोरसी से लगी आग... - मंगलवार को झुलसी थी छमी बेसरा, बुधवार को इलाज के क्रम में हुई मौत... लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लेटबाड़ी गांव में मंगलवार की देर रात घर में आग लगने से झुलसी वृद्धा की मौत इलाज के क्रम में बुधवार को हो गई। मृतका की पहचान छमी बेसरा उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार छमी बेसरा अपने घर के बगल में लकड़ी और पुआल से बने झोपड़ी में रहती थी। ठंड से बचने के लिए मंगलवार की रात को सोते समय अपनी खटिया के नीचे धामा में आग की चिंगारी रखी थी। बताया जाता है कि देर रात अचानक किसी तरह आग खाट में लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.