बागपत, अप्रैल 22 -- बागपत। शहर के चमरावल रोड पर महिला थाने के पास जल निगम के खुले में रखे प्लास्टिक के पाइपों में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बचे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पांच लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। बागपत शहर में अमृत योजना 2.0 के अंर्तगत भूमिगत पेयजल पाइपलाइन बिछाए जाने का काम चल रहा है। जल निगम ने इसके लिए एक कंपनी को टेंडर दिया हुआ है। यह भी पढ़ें- जलनिगम की पाइपों में लगी आग कंपनी ने प्लास्टिक के 85 से अधिक बड़े पाइप महिला थाने के पास खुले में रखे हुए थे। बुधवार दोपहर पास में पड़े कूड़े के ढेर में लगी आग की चिंगारी इन पाइपों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगी। धुएं के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.