अररिया, मई 13 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहलिया वार्ड संख्या-3 में बुधवार अहले सुबह भीषण आग लगने से दो परिवारों के चार घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना में करीब 12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित गृहस्वामी सुरेंद्र मंडल एवं सुबोध मंडल ने बताया कि बुधवार तड़के करीब ढाई बजे अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने चारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा अनाज, कपड़ा, पलंग, बर्तन, जरूरी कागजात, फर्नीचर एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में आठ बकरियां और 04 गायें जलकर मर गईं। इसके अलावा करीब 25 भरी चांदी एवं लगभग 25 हजार रुपये नकद भी जल गए।अनाज,पलंग,वर्तन भी नही...