औरैया, अप्रैल 12 -- दिबियापुर, संवाददाता। नहर बाजार स्थित पुल पर रविवार को उस समय बड़ी लापरवाही सामने आई, जब आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी हाइट गेज में फंस गई। करीब आधे घंटे तक वाहन फंसा रहने के कारण दमकल समय पर घटनास्थल नहीं पहुंच सकी। एनटीपीसी सीआईएसएफ की फायर ब्रिगेड बेला क्षेत्र में खेतों में लगी आग बुझाने जा रही थी। इसी दौरान नहर पुल पर लगे हाइट गेज में गाड़ी फंस गई। मौके पर मौजूद जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह वाहन को बाहर निकाला। बताया गया है कि पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए हाइट गेज लगाए गए हैं, लेकिन आपातकालीन सेवा की गाड़ी भी उसी में फंसने से राहत कार्य प्रभावित हुआ। करीब आधे घंटे बाद फायर टेंडर को निकाला जा सका, जिसके बाद वह मौके के लिए रवाना हुआ। इस दौरान आग के और फैलने की आशंका बनी रही, जिससे किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.