वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को आग से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड के सहयोग से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही फायर सेफ्टी उपकरणों की भी जांच की गई। अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि इस तरह के अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपदा की स्थिति में घबराहट को कम करना और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...