उरई, अप्रैल 24 -- आटा। भीषण गर्मी और तेज हवाओं के बीच आटा क्षेत्र में आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि कई गांव इसकी चपेट में आ गए। सन्दी मोजा से शुरू हुई आग तेजी से फैलते हुए अकोढ़ी और आटा तक पहुंच गई। इससे खेतों में खड़ी फसल और पराली जलकर राख हो गई और किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही पलों में खत्म हो गई। सन्दी मोजा के खेतों में शुक्रवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आटा निवासी मन्नी लाल साहू के खेत में रखा करीब पांच बीघा गेहूं का ढेर उनकी आंखों के सामने जलकर राख हो गया, मन्नी लाल साहू ने दर्द बयां करते हुए कहा कि पूरे साल की मेहनत थी, एक-एक दाना जोड़कर रखा था, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो गया। ग्रामीणों के अनुसार फायर ब्रिगेड को सूचना देने ...